{"_id":"5cd45eeabdec220766495128","slug":"41557421802-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्रावि बूंगधार के बच्चे जान जोखिम में डालकर ककहरा पढ़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्रावि बूंगधार के बच्चे जान जोखिम में डालकर ककहरा पढ़ने को मजबूर
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूंगधार के खस्ताहाल भवन के निर्माण की उम्मीद दम तोड़ रही है। दरअसल भवन का निर्माण बरसात से पूर्व कराया जाना था, लेकिन लोनिवि दुगड्डा से जर्जर भवन का निष्प्रयोजन प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से शासन से धनराशि स्वीकृत नहीं हो पाई है। बच्चे जान जोखिम में डालकर ककहरा पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्राम पंचायत जुवा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूंगधार में वर्तमान में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र वाले इस गांव समेत आसपास के गांवों के 12 बच्चे पढ़ते हैं। भवन की मौजूदा स्थिति दयनीय है। भवन की छत का प्लस्तर झड़ चुका है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है। ग्राम प्रधान जुवा इस्लाम अली ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बूंगधार की वर्तमान स्थिति जर्जर है। विभाग को कई बार प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समीना बेगम ने कहा कि विद्यालय का भवन ढहने की कगार पर है। अप्रैल माह में भवन निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यालय में ही पठन पाठन करना मजबूरी है।
विज्ञापन
इंजीनियर सर्व शिक्षा अभियान पौड़ी एसएस कबटियाल ने कहा कि भवन के निष्प्रयोजन के लिये लोनिवि का प्रमाणपत्र आवश्यक है। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से लोनिवि को प्रस्ताव भेजा जाना आवश्यक है। उनके बाद ही नवीन भवन के लिये बजट स्वीकृत किया जाएगा।