फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार में धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन

कोटद्वार में धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन

Tue, 25 Dec 2018 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन

विज्ञापन
कोटद्वार। प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरिजाघरों में विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही एक दूसरे को उपहार बांटकर क्रिसमस की बधाई दी।
प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर क्षेत्र के मैथोडिस्ट चर्च और मृत्युंजय महागिरजाघर को लाइटों से सजाया गया। लोगों ने अपने घरों को रंगबिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया। सुबह कैथोलिक और मैथोडिस्ट समुदाय के लोग गिरजाघरों में पहुंचे और उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कालाबड़ स्थित मृत्युंजय महागिरजाघर में गढ़वाल और बिजनौर के विशप जॉन वाडेकल ने सुबह पांच बजे समुदाय के लोगों को प्रार्थना करवाई। उन्होंने विश्व शांति के लिए बुराई पर जीत को आवश्यक बताया। इस अवसर पर फादर टी साजू, फादर जोसफ, फादर बीजू, मार्टिन, पॉल, सिस्टर संध्या, सिस्टर प्रदिमा आदि मौजूद थे। रोबर्ट कालोनी स्थित क्रिश्चयन इवांज्लेस्टीक असेमब्लीज चर्च में भी क्रिसमस प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें पास्टर अमित सेमुअल ने लोगों को प्रार्थना कराई। बच्चों ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में चर्च के मुख्य पास्टर रेबिरेन बॉबी मसीह ने लोगों को प्रार्थना करवाई। पास्टर ने लोगों से प्रभु यीशु मसीह के जीवन से शांति और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेने की अपील की। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस मौके पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। कहा कि प्रभु ईशु के बताए मार्ग पर चलकर सभी को विश्व शांति की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण और चाहरदीवारी के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र गुसांई, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, गिरिराज किशोर हिंदवाण, डा. नंद किशोर जखमोला, पार्षद गीता नेगी, सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, सहायक पास्टर रेविरेन विकास कुमार, कुंवर अजीत सिंह, कुंवर अजय सिंह, अमित राज सिंह, देवेंद्र कुमार नैथन, जॉन माउंट सिंह, जगत पाल सिंह, पियूष प्रसाद, शालिनी सिंह, सिस्टर डब्लू नेथन, सिस्टर आरके सिंह, सिस्टर कुसुम पॉल, सोनी मसीह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed