{"_id":"5c21096abdec2256c66bb978","slug":"41545668970-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज का भरोसा हुआ कोरा, बंद होगी एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज का भरोसा हुआ कोरा, बंद होगी एजेंसी
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गैस एजेंसियों को बंद नहीं किए जाने का भरोसा जनता को दिया था, लेकिन महाराज का यह भरोसा कोरा साबित होने जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन को पत्र भेजकर चार गैस एजेंसियों को बंद करने की बात कही है। इन एजेंसियों में महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की गैस एजेंसी पोखड़ा भी शामिल है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक ज्योति नीरज खैरवाल ने 22 दिसंबर को उपमहाप्रबंधक इंडियन ऑयल कारपोरेशन को पत्र भेजकर गैस एजेंसी पोखड़ा, त्यूणी, यमकेश्वर व भाबर को 31 दिसंबर के बाद बंद कर नजदीकी एजेंसी में समायोजित किए जाने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हाल के दिनों में इन एजेंसियों के बंद नहीं होने का भरोसा जनता को दिया था, लेकिन प्रबंध निदेशक ने एजेंसियों को बंद किए जाने का पत्र भेज दिया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी ने मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पोखड़ा की गैस एजेंसी को यथावत संचालित किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पोखड़ा की गैस एजेंसी से सात हजार गैस कनेक्शन धारक जुड़े हैं। एजेंसी को बंद किए जाने के आदेश से क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी भी है। गैस एजेंसी बंद होती है तो संबंधित उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी ने भी पोखड़ा गैस एजेंसी को यथावत संचालित करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।