{"_id":"5c1bc28cbdec2256c06529a6","slug":"41545323148-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लासेज से बदलेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था: धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लासेज से बदलेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था: धन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पैठाणी में उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को रसोई गैस के कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में फर्नीचर तथा कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने विधान सभा श्रीनगर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान करीब एक दर्जन लाभार्थियों को रसोई गैस के कनेक्शन वितरित किए। विद्यालयों को चटाई मुक्त अभियान के तहत उन्होंने जीआईसी चाकीसैंण व जीआईसी चौंरा में फर्नीचर वितरित किए। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुए उन्होंने आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। रावत ने कहा कि विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने के साथ ही स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से भी शिक्षक विहीन विद्यालयों में शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा किया जायेगा। । डा. रावत ने नौगांव-ईडा मोटर मार्ग, गडोली पेयजल योजना, त्रिपालीसैंण के बगेली गांव में नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकापर्ण भी किया। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह रावत, लीड बैंक अधिकारी नंद किशोर आदि मौजूद थे।