फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार-रिखणीखाल मार्ग पर खाई में गिरी बस, 25 यात्री घायल-GARHWAL

कोटद्वार-रिखणीखाल मार्ग पर खाई में गिरी बस, 25 यात्री घायल-GARHWAL

Mon, 01 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार-रिखणीखाल मार्ग पर खाई में गिरी बस, 25 यात्री घायल-GARHWAL
दुगड्डा/कोटद्वार। कोटद्वार-धुमाकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंधीखाल और ढौंटियाल के बीच सोमवार सुबह सवारियों से भरी बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक समेत 25 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से पीएचसी दुगड्डा और राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। बस चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की वजह बस में तकनीकी फाल्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार से बसड़ा-सौलीखांद-रिखणीखाल के लिए जीएमओयू की बस सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुई। करीब पौने सात बजे सेंधीखाल से आगे सीरोपाणी पार करने के बाद बेतु मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, पर बस मोड़ पर पलटकर नीचे खाई में जा गिरी और करीब 20 मीटर खाई में गिरने के बाद एक बड़े पेड़ पर अटक गई। बस के खाई में जाते ही चीख-पुकार मच गई। बस को सड़क पर लहराते देख उनके होश उड़ गए, लेकिन तभी बस पलटने के बाद सड़क से नीचे खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। बस के रुकते ही लोगों की जान पर जान आई। वे बस के दरवाजे और खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले और सड़क तक पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही लोगों ने घायलों को बस से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे की वजह बस में तकनीकी फाल्ट बताया जा रहा है। घायलों ने बताया कि मोड़ पर बस की बॉडी से तेज आवाज आई, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। बस चालक मनोज सिंह वाहन का मालिक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार अस्पताल में भर्ती घायल
हैप्पी (6) गाजियाबाद, महेंद्र कुमार (45) गाजियाबाद, किशोर जदली (52) सेंधीखाल, दिनेश सिंह रावत (45) शिब्बूनगर कोटद्वार, बीना देवी (31) मोहननगर गाजियाबाद, रामकिशोर (37) कालाबड़ कोटद्वार, धर्मेंद्र कुमार (28) कंडोली रिखणीखाल, सुची देवी (28) रिखणीखाल, कमलेश चंद्र (32) रिखणीखाल, खुशी (12) पल्लीगांव रिखणीखाल, मोनिका (35) पाटलगांव जयहरीखाल, महावीर सिंह (69) ध्रुवपुर कोटद्वार, श्रद्धा रावत (45) शिब्बूनगर कोटद्वार, इंदू सिंह (48) रुड़की, किशन (07) पाटलगांव जयहरीखाल, गिरीश कुमार (42) पल्लीगांव रिखणीखाल, संतोष सिंह (33) रिखणीखाल, योगेंद्र सिंह (44) रिखणीखाल, लवली (33) विकासनगर। बस चालक मनोज सिंह (37) को बेस अस्पताल कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर किया गया है।


दुगड्डा पीएचसी में भर्ती घायल
मोहित गोस्वामी (27) आमसौड़, पुष्पा देवी (46) रिखणीखाल, अंजू देवी (27) तिमलसैण रिखणीखाल, समीक्षा (07) तिमलसैंण, अवजीत (04) तिमलसैंण।

विधायक ने जाना घायलों का हाल
कोटद्वार। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स लेकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घायलों को दुगड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेस अस्पताल भिजवाने का प्रबंध किया। इसके बाद विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा और बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed