{"_id":"5b37be1d4f1c1bca228b8533","slug":"41530379805-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लॉक के रसिया महादेव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिंडोलागेरी (नागणी) निवासी एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
पब्लिक इंटर कालेज ललितपुर के प्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत हिंडोलागेरी (नागणी) निवासी सूरज सिंह (19) पुत्र महिपाल सिंह सजवाण शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ खटलगढ़ नदी में नहाने के लिए गया था। सभी नहाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन कुछ देर बाद सूरज नदी में डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूरज को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।