{"_id":"5b12cf764f1c1ba46e8b5ef9","slug":"41527959414-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की अखंडता और संस्कृति की रक्षा के आगे आएं युवा: युद्धबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की अखंडता और संस्कृति की रक्षा के आगे आएं युवा: युद्धबीर
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग शुरू हो गया। इसमें विभिन्न जनपदों से पहुंचे स्वयंसेवियों ने राष्ट्र के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
शनिवार को मोटाढांक स्थित स्कूल परिसर में आयोजित उत्तराखंड प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर और बलूनी एजूकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर डा. नवीन बलूनी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि समाज को योग्य स्वयंसेवकों की आवश्यकता है। देश के युवा वर्ग में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए इन प्रशिक्षण वर्गों का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ सामाजिक समरसता के मंत्र के साथ सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से देश के पुनर्निर्माण के पुनीत कार्य में जुटा हुआ है। युद्धवीर ने कहा देश अतीत में विश्व गुरु के परम वैभव पर आसीन था, लेकिन विदेशियों के आक्रमण और सामाजिक विकृतियों की वजह से हम आज देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए भी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। आज की परिस्थितियों में देश की अखंडता और संस्कृति की रक्षा के लिए देशभक्त युवाओं की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. नवीन बलूनी ने कहा कि उनमें समाज के प्रति दायित्वबोध और निजी जीवन में अनुशासन संघ के कारण आया है।
उद्घाटन समारोह में प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, बलूनी क्लासेज के प्रदेश प्रभारी विपिन बलूनी, राजेंद्र पंत, सुनील तिवारी, सुधीर जी, नीरज मित्तल, बिक्रम सिंह चौहान, डा. जसपाल खत्री, संदीप उनियाल, महावीर सिंह, सोम नैथानी, राज गौरव नौटियाल सहित सहित बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवक और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।