{"_id":"59c7e99b4f1c1b99688b6402","slug":"41506273691-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लैंसडौन का पारा गिरा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लैंसडौन का पारा गिरा,
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। तीन दिनों से लैंसडौन क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते नगर और उसके आसपास के क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। लैंसडौन का पारा गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड के कारण लोगों के गर्म कपड़े निकल गए हैं। ठंडक और कोहरे से जहां स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों से गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। वे गर्म कपड़े पहनकर लैंसडौन की वादियों की सैर कर रहे हैं।
लैंसडौन में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रुक रुक कर हो रही बारिश से113 साल में पहुंची रामलीला मंचन का शुभारंभ भी नहीं हो सका। रामलीला का मंचन 21 सितंबर को होना था।
इधर बारिश के कारण नगर का तापमान न्यूनतम 8 से 10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। लोगों ने बढ़ती शीत से बचने को गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। लोग दिन में स्वेटर व जैकेट पहन कर निकल रहे हैं। मैदानी क्षेत्र से आ रहे पर्यटक गर्म कपड़ों की दुकानें खोजने लगे हैं, जिससे गर्म वस्त्रों की खरीदारी बढ़ गई है। शाम ढलते ही लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।