{"_id":"59c698674f1c1b1e688b61d6","slug":"41506187367-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों के लिए तीन लाख रुपये देगी विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों के लिए तीन लाख रुपये देगी विधायक
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयहरीखाल। यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल के भ्रमण के दौरान वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से प्रयोगशाला के उपकरणों की खरीद के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डीसी बेवनी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जबकि संसाधन स्नातक स्तर के ही उपलब्ध हैं। प्रयोगशाला में स्तरीय उपकरणों को उपलब्ध कराने में विधायक निधि का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि साफ्टवेयर, कंप्यूटर, कैमरा आदि के लिए कम से कम तीन लाख रुपये की आवश्यकता है। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है।