{"_id":"59c3f5164f1c1b88688b5d9c","slug":"41506014486-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर लगाया कार्य कराकर भुगतान नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर लगाया कार्य कराकर भुगतान नहीं देने का आरोप
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। कल्जीखाल ब्लाक ग्राम सोंडल के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर छह माह पूर्व करवाए गए कार्य का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने अपने कार्यों के भुगतान कराने के लिए डीएम से गुहार लगाई है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि गत दिसंबर से फरवरी माह तक ग्राम प्रधान ने ग्राम सौंडल में खड़िंजा, पेयजल टैंक खुदाई, पत्थर सरान आदि कार्य गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों से करवाया था। कार्य का भुगतान मांगे जाने पर ग्राम प्रधान लगातार ग्रामीणों को गुमराह कर रही हैं। भुगतान के लिए बीडीओ कल्जीखाल से शिकायत किए जाने के बावजूद उन्हें उनके किए कार्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान और कल्जीखाल वीडियो के खिलाफ नाराजगी प्रकट करते हुए उन्हें शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र भुगतान नहीं होने पर वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर केवल राम, गीता देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, संपती देवी समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।