फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   34 projects cleared under PMEGP

पीएमईजीपी के तहत 2.21 करोड़ के 34 प्रोजेक्टों को हरी झंडी

Wed, 18 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
34 projects cleared under PMEGP
जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 2.21 करोड़ के 34 प्रोजेक्टों को हरी झंडी दी गई। कुल 43 आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए जिनमें 34 आवेदकों का चयन स्वरोजगार के लिए ऋण देने किया गया है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के सहायक प्रबंधक एसएस रावत ने बताया कि रोजगार सृजन की दृष्टि से पीएमईजीपी कार्यक्रम के अंतर्गत पौड़ी जिले को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त 43 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। एसडीएम योगेश सिंह मेहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने लाभार्थियों के चयन के लिए उनका साक्षात्कार किया। इस दौरान कुल 34 आवेदकों के प्रोजेक्टों को योजना के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है। कहा कि यह योजना स्वरोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है। चयनित प्रोजेक्ट में दोना पत्तल निमार्ण, कंप्यूटर एसेंबलिंग, फर्नीचर उद्योग, ब्यूटी पार्लर, रेडीमेड गारमेंट निर्माण, इलेक्ट्रिक उपकरण रिपेयरिंग और रेस्टोरेंट, टेंट हाउस आदि प्रमुख हैं। सहायक प्रबंधक एमएस रावत ने बताया कि रोजगार सृजन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सेवा क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमों के लिए क्रमश: दस लाख और 25 लाख का ऋण बैंकों के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। बताया कि लाभार्थी को शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत ऋण सहबद्ध उपादान देय है। इच्छुक लाभार्थी पीएमईजीपी ई-पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed