{"_id":"5c7fefa5bdec2214743f2e3a","slug":"31551888293-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी सड़क योजना से जुड़ा यमकेश्वर का बघाला गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी सड़क योजना से जुड़ा यमकेश्वर का बघाला गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत बघाला में मेरी गांव मेरी सड़क योजना के तहत एक किमी. मोटर मार्ग का लोकार्पण कर ग्राम सभा को मोटर मार्ग से जोड़ा।
बुधवार को बघाला गांव में आयोजित कार्यक्रम में यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने कहा कि वर्ष 2015-16 में ग्राम बघाला के लिए बंचूरी-बुधोली मोटर मार्ग से गांव को जोड़ने के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना से 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। कहा कि मोटर मार्ग पर पांच लाख रुपये का और कार्य हुआ, जिसमें दो लाख रुपये राज्य वित्त से और तीन लाख रुपये मनरेगा के माध्यम से प्रदान किया गया। सड़क निर्माण से अब ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने महिलाओं से महिला समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने की अपील की।
ग्राम प्रधान बघाला चंद्रमोहन सिंह गुंसाई ने ब्लाक प्रमुख का आभार जताते हुए कहा कि गांव को जोड़ने के लिए यमकेश्वर ब्लाक में वर्ष 2015-16 में मांग की थी। जिसको ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर के द्वारा स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बघाला चंद्रमोहन सिंह गुंसाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरा गुलाब सिंह, सहायक पंचायत अधिकारी रणवीर सिंह कठैत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरजीत सिंह रावत, धर्म सिंह नेगी, कैलाश लखेड़ा सहित ग्राम बघाला के ग्रामीण भी उपस्थित थे।