फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क्रिसमस के उपलक्ष में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर झूमे दादा दादी

क्रिसमस के उपलक्ष में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर झूमे दादा दादी

Thu, 20 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर झूमे दादा दादी
कोटद्वार। हैप्पी होम पब्लिक स्कूल की ओर से क्रिसमस के उपलक्ष्य में ‘ग्रैंड पेरेंटस डे’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दादा-दादी झूमे, वहीं सेंटाक्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटकर क्रिसमस की बधाई दी। ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जौनपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का नगर निगम कोटद्वार की नवनिर्वाचित मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर ने बच्चों और अभिभावकों को क्रिसमस की बधाई दी। कहा कि बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार दिये जाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा-5 तक के बच्चों के अभिभावकों एवं उनके दादा-दादी/नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कुर्सी दौड़ में कैप्टन दरबान सिंह रावत ने प्रथम, कान्ता रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुई-धागा प्रतियोगिता मे महिला वर्ग में विमला रानी, इन्दु देवी, पुरुष वर्ग में विजय कुमार माहेश्वरी, हाजी अब्दुल हकीम ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में शिप्रा माहेश्वरी पहले और रश्मि रावत दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं द्वारा क्रिसमस के अवसर पर एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा। विद्यालय की निर्देशिका ऊषा सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह, प्रबंधक अमितराज सिंह, गोपाल काला, विजय माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। संचालन शिक्षक विभा धूलिया, कोमल और प्राची सिंह नेगी ने किया।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed