{"_id":"5c1a76d9bdec2257235e620b","slug":"31545238233-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थान ने तीन छात्रों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थान ने तीन छात्रों को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के प्रशासन ने तीन छात्रों को निलंबित कर दिया है। विगत दिनों दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। संस्थान के नियंता मंडल ने छात्रों के निलंबन की सूचना अभिभावकों को दे दी है।
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में 17 दिसंबर को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई थी। मामले में संस्थान प्रशासन ने पुलिस की मदद भी ली थी, हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। संस्थान प्रशासन ने मामले में तीन छात्रों को निलंबित कर दिया है। नियंता डा. किरीट सेमवाल ने बताया कि छात्रों के बीच हुई झड़प को गंभीरता से लेते हुए तीन छात्रों को अगले आदेशों तक निलंबित कर दिया गया है। छात्रों के निलंबन की सूचना अभिभावकों को दे दी गई है। डा. सेमवाल ने बताया कि इस समय संस्थान में परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अवकाश चल रहा है। संस्थान खुलने पर निलंबित छात्रों का पक्ष दोबारा सुना जाएगा।