{"_id":"5b0edfa24f1c1ba46e8b5701","slug":"31527701410-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर....बसें गई चारधाम, लोकल यात्री हो रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर....बसें गई चारधाम, लोकल यात्री हो रहे हलकान
Updated Wed, 30 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। बीरोंखाल, नैनीडांडा और रिखणीखाल क्षेत्र में चलने वाली गढ़वाल मोटर यूजर्स की 85 में से 50 बसें चारधाम यात्रा पर जाने से लोकल यात्री परेशान हैं। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। बसों का टोटा पड़ने से छोटे वाहन चालक और मालिक चांदी काट रहे हैं। लोकल सवारियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। पिछले चार दिनों से धुमाकोट से देहरादून जाने वाली रोडवेज बंद होने से यात्री इधर-उधर भटक रहे हैं।
गढ़वाल के ग्रामीण अंचलों में सेवाएं देने वाली परिवहन कंपनियों की ज्यादातर बसों के यात्रा रूट पर चले जाने से पहाड़ के गांवों में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। चारधाम यात्रा में रोडवेज के साथ ही जीएमओयू और गढ़वाल मोटर यूजर्स परिवहन कंपनियों की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। धुमाकोट से देहरादून के लिए रोडवेज की बस सेवा पिछले चार दिन से बंद पड़ी है। इससे देहरादून जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। जीएमओयू की धुमाकोट से कोटद्वार होते हुए हरिद्वार के लिए संचालित हिमगिरी बस सेवा भी कई दिनों से बंद पड़ी है।
गढ़वाल मोटर यूजर्स के अंतर्गत संचालित होने वाली करीब 85 बसों में से 50 से अधिक बसें यात्रा रूट पर चली गई हैं। इससे रामनगर से गढ़वाल, कुमाऊं के पहाड़ी रूटों पर संचालित होने वाली कई सेवाएं बंद हो गईं, जिससे यात्रियों को पेरशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण बीरेंद्र पटवाल का कहना है कि तहसील मुख्यालय धुमाकोट से सुबह देहरादून के लिए संचालित होने वाली रोडवेज की बस तथा जड़ाऊखांद-धुमाकोट से हरिद्वार के लिए संचालित होने वाली हिमगिरी की सेवाएं बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग वाहनों के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई गुना महंगे दामों पर छोटे वाहनों की बुकिंग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
धुमाकोट और लैंसडौन रूट की बसें देहरादून पर्वतीय डिपो से संचालित होती हैं। उन्हें चारधाम यात्रा रूट पर भेजा गया है। बसें उपलब्ध होते ही सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
-पूजा केहरा, एजीएम पर्वतीय डिपो, उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून