फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो दिन से लगातार भारी बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त

दो दिन से लगातार भारी बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त

Sat, 23 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से लगातार भारी बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
धुमाकोट। पिछले दो दिन से क्षेत्र में जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खेती का कामकाज प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद छुट्टी घोषित न होने से शनिवार को स्कूली बच्चों को बारिश में भीगते हुए स्कूल आना-जाना पड़ा। बरसात में पहले से ही खराब हालत में चल रहे अनेक सड़क मार्गों पर भारी बारिश के चलते वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर धनगढ़ी में बाढ़ आने से कुछ समय तक छोटे वाहनों का संचालन बाधित रहा। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से आम लोगों को स्वेटर, जैकेट आदि गरम कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दुगड्डा और यमकेश्वर में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पहले से बदहाल मार्गों पर पानी जमा होने से यातायात में खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed