फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तहसील प्रशासन पर बरसीं सिताबपुर की महिलाएं

तहसील प्रशासन पर बरसीं सिताबपुर की महिलाएं

Tue, 12 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तहसील प्रशासन पर बरसीं सिताबपुर की महिलाएं

विज्ञापन
कोटद्वार। शहर से सटे सिताबपुर गांव के वार्ड नंबर एक की महिलाओं मंगलवार को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से भड़क गईं। उनका आरोप था कि तीन बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं की। चौथी बार महिलाएं तहसील में आ धमकीं। कहा कि जो काम प्रशासन को खुद करना चाहिए था, उसके लिए जनता को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।

मंगलवार को वार्ड नंबर एक (सिद्धबली वैंक्वेट हॉल के समीप का क्षेत्र) की महिलाएं-पुरुष तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने तहसीलदार सीएस रावत को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन पर अतिक्रमणकारियों को शह देने का आरोप लगाया। कहा कि अतिक्रमणकारियों ने वार्ड नंबर एक की निकासी नाली बंद कर दी है। इससे बरसात का पानी गदेरे में नहीं जा पा रहा है। हाल में आई आपदा और भारी बारिश के कारण आबादी में घुसा मलबा और पानी निकालना मुश्किल हो गया है। निकासी नाली होती तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ज्ञापन सौंपने वालों में साजिया, यासमीन, रफीकन, नईमा, समीना समेत कई नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed