फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   27 complaints registered in Chaupal, 12 resolved on the spot

Kotdwar News: चौपाल में दर्ज हुईं 27 शिकायतें, 12 का मौके पर हुआ निस्तारण

Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
27 complaints registered in Chaupal, 12 resolved on the spot

विज्ञापन
जयहरीखाल। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कंडाखणी गांव के पंचायत भवन में आयोजित रात्रि चौपाल में डीएम पौड़ी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, जंगली जानवरों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के चौपाल में पहुंचते ही ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।

चौपाल में ग्राम प्रधान नीला देवी ने क्यार गांव में 12 क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों को बदलने, बिजली की लाइन को छू रहे पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की। कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक शिकायतें रखीं। जिसमें सीएचसी चैलूसैंण में स्वास्थ्य सुविधाएं, कृषि भूमि की घेरबाड़, पीएमजीएसवाई की सड़क की गुणवत्ता आदि शामिल रहे। नरेश नैथानी और गौरव सुयाल ने क्षेत्रवासियों को बंदर, गुलदार, सुअर आदि जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने, भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना से ग्रामीणों को सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति कराने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अमर सिंह भंडारी के पैतृक गांव सौड़ को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन


डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारी को 15 दिन के भीतर विद्युत समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को चैलूसैंण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और वन विभाग को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंडाखणी गांव से जुड़े और पवेख गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को प्रोपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने पीडी डीआरडीए व बीडीओ को प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों का चयन करने निर्देश दिए। जीआईसी देवीखेत में शिक्षकों की कमी पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीआरडीए को आपदा से क्षतिग्रस्त मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बने मोटर मार्गों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। द्वारीखाल में एटीएम बंद होने की शिकायत पर डीएम ने लीड बैंक अधिकारी को 15 दिन में एटीएम सुचारु करने को कहा। चौपाल में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र बिष्ट, सीईओ (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी वरुण कुमार वर्मा, जिला सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा, बीडीओ द्वारीखाल रवि सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed