फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   26 migrants from Hyderabad reached Kotdwar, 21 Srinagar

हैदराबाद से 26 प्रवासी पहुंचे कोटद्वार, 21 श्रीनगर

Mon, 18 May 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
26 migrants from Hyderabad reached Kotdwar, 21 Srinagar
कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में अपने गांव जाने के लिए वाहनों में चढ़ते हैदराबाद से पहुंचे लोग। - फोटो : KOTDWAR
लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को हैदराबाद से 26 प्रवासी कोटद्वार पहुंचे। जबकि 21 प्रवासी श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन

हैदराबाद से हरिद्वार पहुंचे पौड़ी जिले के सात ब्लाकों के 26 प्रवासियों को प्रशासन के निर्देश पर दो रोडवेज की बसों से कोटद्वार लाया गया। हरिद्वार से दोनों बसे सीधे ग्रास्टनगंज पंचायत भवन परिसर पहुंची। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी यात्रियों की एक-एक कर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनसे जानकारी ली। नाम पता नोट करने के बाद राजस्व कर्मचारियों ने उनके हाथ पर होम क्वारंटीन की मोहर लगाई। इसके बाद सभी प्रवासी लोगों को पौड़ी जिले के दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा और बीरोंखाल ब्लाकों में मैक्स टैक्सी के माध्यम से उनके गंतव्य को भेज दिया गया। वहीं श्रीनगर में हैदराबाद से पहुंचे 21 लोगों की जीआईएंडटीआई मैदान में थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

हैदराबाद से पहुंचे सभी 26 प्रवासियों को टैक्सी से उनके ब्लाकों को भेज दिया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग में सभी की जांच सामान्य पाई गई है। सभी प्रवासियों को होम क्वारंटीन का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। - डबल सिंह रावत तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग पौड़ी जिले के थलीसैण, पैठाणी, पौड़ी और पाबौ ब्लाक के है, जिन्हें भोजन करवाने के बाद तीन छोटे वाहनों में गंतव्य को भेजा गया है। सभी लोगों को गांव में क्वारंटीन किया जाएगा - दीपेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed