फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   23rd National Youth Festival 12 in Lucknow

राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य की एनएसएस टीम का नेतृत्व करेंगी कोटद्वार की अलका बिष्ट

Wed, 08 Jan 2020 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
23rd National Youth Festival 12 in Lucknow
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड से चुने गए एनएसएस के 20 स्वयंसेवी प्रतिभाग करेंगे। इस टीम का नेतृत्व आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की कार्यक्रम अधिकारी अल्का बिष्ट करेंगी। टीम में जीजीआईसी कलालघाटी की दो छात्राएं तनुजा व सोनिया भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि 12 से 16 जनवरी तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किए जा रहे 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुुुुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस उत्सव में देश के सभी राज्यों से चयनित 900 से अधिक स्वयंसेवी और कार्यक्रम अधिकारी शिरकत करेंगे। बताया कि एचएनबी गढ़वाल विवि से दो, देव संस्कृति विवि से दो, तकनीकी शिक्षा विवि से दो, माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल से आठ और कुमाऊं मंडल से छह स्वयंसेवियों का चयन किया गया है। टीम लीडर अल्का ने बताया कि गढ़वाल मंडल के जीआईसी सिद्धसौड़ से सचिन व सूरज सिंह, जीआईसी कैंपटी से हरीश लाल व दीपिका मल्ल, जीजीआईसी कलालघाटी से तनुजा व सोनिया, जीआईसी सेंधीखाल से गब्बर सिंह, कन्या इंटर कालेज खानपुर से अंकित कुमार का चयन किया गया। टीम 10 जनवरी को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed