{"_id":"5cd9aa6abdec22078b29256b","slug":"21557768810-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर में बाइक सवार समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर में बाइक सवार समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर बाजार में एक बाइक सवार ने राह चलती महिलाओं को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को थ्रीव्हीलर से यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
कलालघाटी चौकी प्रभारी एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार सांय तीन बजे भीमसिंहपुर कलालघाटी निवासी कुछ महिलाएं किशनपुर स्थित एक सिलाई केंद्र में सिलाई सीखने जा रही थीं। इस दौरान किशनपुर बाजार के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने सामने से आ रहे थ्रीव्हीलर से बचने के प्रयास में महिलाओं के बीच से बाइक निकालने का प्रयास किया, जिससे उसकी बाइक स्लिप हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गौरव (20) पुत्र जगमोहन निवासी झंडीचौड़ पूर्वी, नीरज देवी (25) पत्नी यादव कुमार, समीमा (28) पत्नी मो. यासीन, सावित्री देवी (40) पत्नी तुलाराम घायल हो गए। ये सभी भीमसिंहपुर कलालघाटी निवासी हैं। सूचना पर पहुंची कलालघाटी चौकी पुलिस ने घायलों को थ्रीव्हीलर से यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, महिलाओं की टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सालय में दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी हुई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। इस बीच चिकित्सालय में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। घायल बाइक सवार गौरव ने बताया कि वह अपनी बहन की किताबें लेने जा रहा था। सामने से आ रहे ऑटो से बचने के प्रयास में उसकी बाइक स्लिप हो गई। दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि आरोपी बाइक सवार बहुत तेज गति से बाइक चला रहा था। थ्रीव्हीलर को देखकर वह हड़बड़ा गया और अपनी बाइक सिलाई केंद्र जा रही महिलाओं के बीच घुसा दी, जिससे तीन महिलाएं घायल हो गईं, जबकि कई अन्य महिलाएं बाल-बाल बचीं।
-फोटो