फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आंखों में सब अश्रु लिए सब मौन खड़े हैं, अटल तुम फिर लौट आओ, इस जिद पर अड़े हैं

आंखों में सब अश्रु लिए सब मौन खड़े हैं, अटल तुम फिर लौट आओ, इस जिद पर अड़े हैं

Tue, 25 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
आंखों में सब अश्रु लिए सब मौन खड़े हैं, अटल तुम फिर लौट आओ, इस जिद पर अड़े हैं
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आंखों में अश्रु लिए सब मौन मौन खड़े हैं, अटल तुम फिर लौट आओ इस जिद पर अड़े हैं’’ । बताया कि अटल जयंती पर मंगलवार से सेल्फी विद वॉल कार्यक्रम के तहत बूथ लेबल पर पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जो 5 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की अटल जी ने देश और लोकतंत्र को सर्वोपरि रखा। उनके व्यवहार कुशलता का लोहा विपक्षी नेता भी मानते थे। केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर जिले के सभी 888 बूथों पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सेल्फी विद वाल कार्यक्रम कर भाजपा के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बूथ के 21 कार्यकर्ताओं के साथ यह कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पेशावर कांड के महानायक स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और स्व. मदन मोहन मालवीय का भी भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उमेश त्रिपाठी, अमीर अहमद कादरी, विजय लखेड़ा, संग्राम सिंह भंडारी, अनीता आर्य, अमित भारद्वाज, गजेंद्र मोहन धस्माना आदि ने विचार रखे। संचालन महामंत्री बीरेंद्र रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed