{"_id":"5c1bc279bdec22569e112f9c","slug":"21545323129-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय में पुलिस की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय में पुलिस की हुई तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बुधवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़, आगजनी और शीर्ष नेताओं के साथ हुई अभद्रता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों में पुलिस का पहरा बैठा दिया, हालांकि दिनभर दोनों ही कार्यालयों में माहौल शांत दिखा।
देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट के मामले के बाद कोतवाली पुलिस सतर्क नजर आई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बद्रीनाथ मार्ग स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के कार्यालय के समक्ष पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। पार्टी कार्यालयों के सामने पुलिस का पहरा देखकर लोग खासे परेशान नजर आए। प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि देहरादून की घटना के बाद एतिहात के तौर पर दोनों पार्टी कार्यालयों में पुलिस की तैनाती की गई है। हालांकि पुलिस की तैनाती के बाद जहां भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का जन्म दिन मनाया गया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल की घटना के विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया।