{"_id":"5bb257ec867a557f6d0b087f","slug":"21538414572-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर से शुरू होगा श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर से शुरू होगा श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा मंदिर का वार्षिक अनुष्ठान 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धबाबा महोत्सव के लिए मंदिर समिति ने समितियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सोमवार को मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी देवरानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री सिद्धबाबा के वार्षिक अनुष्ठान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें मेला के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से उद्योगपति अनिल कंसल को मेला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा शैलेंद्र सिंह बिष्ट को मेला सह संयोजक, जीत सिंह पटवाल को मेला समिति अध्यक्ष, उमेश त्रिपाठी, दर्शन सिंह बिष्ट, राजेंद्र मोंगिया, नीरज मिश्रा, विवेक अग्रवाल को महासचिव, विजय नौटियाल को संयुक्त सचिव और शिवप्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वित्त समिति, शोभा यात्रा समिति, व्यवस्था समिति, यज्ञ समिति, मंच संचालन समिति, प्रचार समिति और प्रशासनिक समन्वय समितियों का भी गठन किया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने कहा कि 30 नवंबर को मंदिर परिसर से शहर के मुख्य मार्गों पर श्री सिद्धबाबा की भव्य झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद हिंदी, गढ़वाली भजन संध्या के अलावा बाबा के जागर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
-फोटो