{"_id":"5b33c60d4f1c1b6c4d8b8eee","slug":"21530119693-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में समन्वय बनाकर काम करें सभी विभाग: तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में समन्वय बनाकर काम करें सभी विभाग: तहसीलदार
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दैवीय आपदा के लिए गठित इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम की बैठक में मानसून की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी छह टीमों के अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। इस मौके पर टीमों में आपस में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
यहां तहसील सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार सुनील राज ने तहसील के अंतर्गत आने वाले पर्वतीय इलाकों के स्टॉक की जांच करने के निर्देश राजस्व उपनिरीक्षकों को दिए। उन्होंने जांच के दौरान रनिंग स्टॉक की जांच भी करने को कहा। दैवीय आपदा की स्थिति में मीडिया को समय-समय पर सूचना देने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। कहा कि दैवीय आपदा के दौरान संचार सुविधाओं का अभाव हो सकता है। पुलिस का रेडियो वायरलेस ही संचार का माध्यम रहता है, ऐसे में टीमों में समन्वय स्थापित करने में पुलिस की भूमिका अहम रहेगी। राहत सामग्री की पूरी जानकारी भी टीमों को होनी चाहिए। बैठक में आरटीओ आरएस कटारिया व मनोज भट्ट सहित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।