{"_id":"5b2fd0714f1c1bca228b74ec","slug":"21529860209-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र लाल आर्य बने गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र लाल आर्य बने गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल सर्वोदय मंडल की आम सभा में संस्था के अगले कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र लाल आर्य को अध्यक्ष और कै. पीएल खंतवाल (सेनि) को महासचिव चुना गया।
रविवार को मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मान सिंह रावत को मुख्य संरक्षक और शशि प्रभा रावत, गणेश सिंह गरीब, दर्शनलाल चौधरी, पूरण सिंह रावत, प्रकाश कोठारी, गिरिराज सिंह रावत, कंवलजीत सिंह, योगेश पांथरी और गोविंद डंडरियाल को संरक्षक बनाया गया। इसके साथ ही नेत्र सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि नैनवाल, चक्रधर कुकरेती, योगंबर सिंह रावत, मयंक कोठारी को उपाध्यक्ष, जबकि विनोद चंद्र कुकरेती को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विकास आर्य और दीपक कुकरेती को सचिव, रईस अहमद और हरीश चंद्र को उप सचिव, शकील अहमद और शूरवीर खेतवाल को प्रचार सचिव व महेंद्र कुमार अग्रवाल को लेखा निरीक्षक चुना गया। सुरेंद्र लाल आर्य, स्नेहदीप रावत प्रदेश प्रतिनिधि, शशि प्रभा रावत, मयंक कोठारी को राष्ट्रीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में पूर्व दर्जाधारी मंत्री सुनीता बिष्ट, चक्रधर शर्मा, कमलेश, महेंद्र अग्रवाल, अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज, सीता गुप्ता, पातीराम ध्यानी, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल व लक्ष्मी नारायण चावला आदि मौजूद रहे।
-फोटो