{"_id":"5a6df8d84f1c1ba2268b7036","slug":"21517156568-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मोटाढांक के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें छात्रों ने दर्शकों को विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से परिचय कराया।
रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, सुभाष कोठारी, चंद्रप्रकाश शर्मा व अनिल नवानी ने शुभारंभ किया। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न आसनों में शारीरिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों प्रेरणा काला, सृष्टि बिष्ट व प्रवेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमप्रकाश बलोधी, मोहनलाल ममगाईं, कांता प्रसाद, विष्णु अग्रवाल, हरीचरण चर्तुवेदी, संजीव चंद्र, अशोक कुमार, किरन राणा, संदीप गोनियाल, चंद्रकांत, प्रमोद जोशी, आराधना भट्ट, गीता बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
.
- फोटो-
जारी
निखिल