फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका लक्ष्मी हुई सम्मानित

राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका लक्ष्मी हुई सम्मानित

Sun, 24 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका लक्ष्मी हुई सम्मानित
सतपुली। मधुगंगा नयारघाटी विकास समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका लक्ष्मी नैथानी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद उम्मेद सिंह रावत की अध्यक्षता में मधुगंगा नयारघाटी विकास समिति ने कल्जीखाल ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडा में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत लक्ष्मी नैथानी को स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा। कहा कि नैथानी के योगदान शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर शिक्षिका लक्ष्मी नैथानी ने अपने संबोधन में मौजूद लोगों को भरोसा दिया कि वह न सिर्फ शिक्षा अपितु क्षेत्र के विकास में भी ग्रामीणों को अपना सहयोग देती रहेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर त्रिलोक सिंह नेगी, मुकेश मिश्रा, सुरेश घनशाला, रणधीर सिंह नेगी, बिशंबर बौंठियाल, गोपाल टम्टा, प्रताप सिंह, चंद्रमोहन रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। समारोह का संचालन अवकाश प्राप्त प्रवक्ता गंगा सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed