{"_id":"59907ac44f1c1b1e3c8b4763","slug":"21502640836-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय में घुसा गुलदार, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय में घुसा गुलदार, दहशत
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुधारखाल मार्ग पर ग्रामपंचायत खैरासैण के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार रात गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को कमरे में बंद कर किसी प्रकार गुलदार को विद्यालय परिसर से बाहर खदेड़ा।
शनिवार रात नौ बजे विद्यालय परिसर में गुलदार की दहाड़ से दहशत फैल गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में शिक्षा ले रहे करीब तीन सौ बच्चों को उनके शयन कक्ष में बंद कर दिया। और हो हल्ला कर गुलदार को भगाने का प्रयास शुरू कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जंगली जानवरों से बच्चों की सुरक्षा की मांग की। कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण अधूरा किए जाने के कारण अक्सर जंगली विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं।