फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार में बनाए रखें सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल: एसएसपी

कोटद्वार में बनाए रखें सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल: एसएसपी

Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में बनाए रखें सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल: एसएसपी
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में अवैध शराब, स्मैक, चोरी, अतिक्रमण, अवैध खनन और यातयात व्यवस्था के मुद्दे छाए रहे। मेयर हेमलता नेेगी ने डीएम और एसएसपी से लोगों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में पुलिस की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी । मौजूद लोगों ने इस मुद्दे पर वार्ता के बजाय डीएम और एसएसपी के सामने क्षेत्र की समस्याओं की शिकायतें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पार्षद विपिन डोबरियाल ने बार बार होने वाले एसडीएम के तबादले के कारण समस्याओं का समाधान न हो पाने की बात कही। कहा कि तहसीलदार का पद लंबे समय से रिक्त है, जिससे लोगों के प्रमाणपत्र अटके हुए हैं। नगर आयुक्त नहीं होने के कारण नगर निगम का ठीक से संचालन नहीं हो पा नहा है। पार्षद सौरभ नौडियाल ने जसोधरपुर स्थित स्टील फैक्ट्री में धमाके के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि स्मैक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। नशा का सेवन कर रहे करीब 200 बच्चों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए सिटी पेट्रोल यूनिट लगाई जा रही है। उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी, जिलाधिकारी धीराज गर्वयाल, एसडीएम मनीष कुमार, पार्षद गीता नेेगी, हरीश नेेगी, राकेश बिष्ट, मनोज पांथरी, अजय शर्मा, भरत नेगी, कपिल राजपूत, राजेंद्र जजेड़ी, दुर्गेश ममगांई, विपिन फूल, मुकेश मल्होत्रा, मुजीब नैथानी, हिमांशु बहुखंडी आदि ने विचार रखे।

माहौल खराब किया तो होगी कार्रवाई
लैंसडौन। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने नागरिकों के साथ आवश्यक बैठक कर लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील की।
कोतवाली में नागरिकों के साथ बैठक करते हुए कोतवाली निरीक्षक एसएन गैरोला ने कहा कि सोशल मीडिया में सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर दी जाने वाली अफवाहों और माहौल खराब करने वाली पोस्ट से बचने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश ध्यानी, महासचिव गुलाब सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मोहम्मद कुरेशी,, महबूब आलम खान, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed