फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्थापना के एक माह बाद भी नहीं हुई आईसीयू यूनिट में स्टॉफ की तैनाती

स्थापना के एक माह बाद भी नहीं हुई आईसीयू यूनिट में स्टॉफ की तैनाती

Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
स्थापना के एक माह बाद भी नहीं हुई आईसीयू यूनिट में स्टॉफ की तैनाती
कोटद्वार। कोटद्वार बेस अस्पताल में चार बेड और दो वेंटीलेंटर युक्त वातानुकूलित आईसीयू यूनिट की स्थापना के एक माह बाद भी अभी तक स्टॉफ की तैनाती नहीं होने से आईसीयू यूनिट शो पीस बना हुआ है। बेस अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य महानिदेशक से आईसीयू में स्टॉफ की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कोटद्वार बेस अस्पताल में आईसीयू यूनिट के निर्माण की घोषणा की थी। 62 लाख की लागत से बनने वाले आईसीयू यूनिट का निर्माण कार्य गत 30 दिसंबर को शुरू किया गया। 26 जनवरी को आईसीयू यूनिट का उद्घाटन होना था, लेकिन स्टॉफ की तैनाती नहीं होने से उद्घाटन कार्यक्रम को लंबित रखा गया था। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने स्वयं पहल करते हुए स्वास्थ्य निदेशक उत्तराखंड को पत्र भेजकर आईसीयू यूनिट में स्टाफ की तैनाती करने को कहा था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉफ तैनात करने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद सांसद अनिल बलूनी ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर उद्घाटन अपने स्तर से कराने के लिए पत्र लिखा था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरएस चौहान ने बताया कि आईसीयू के संचालन के लिए तीन मेडिकल ऑफिसर,एनेस्थीटिस, पैथोलॉजिस्ट, फिजीशियन और दो रेजीडेंट डॉक्टर (चौबीस घंटे), सर्जन, हेड नर्स, इंचार्ज नर्स सहित आठ नर्स, टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, कार्डियोलॉजिस्ट स्टॉफ की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल आफिसर समेत 13 पदों के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक हेल्थ से चार दिन पूर्व ही मुलाकात की गई थी। उन्होंने आईसीयू यूनिट में स्टॉफ की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed