{"_id":"a0fa6ba2eca13df60db6ddd72a52ce25","slug":"200-people-are-drinking-dirty-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 उपभोक्ताओं को पीना पड़ रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 उपभोक्ताओं को पीना पड़ रहा दूषित पानी
कोटद्वार
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदमपुर सुखरौ स्थित गुरुरामराय कॉलोनी में पिछले एक महीने से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे लोगों में भी रोष पनप रहा है।
ग्राम पंचायत पदमपुर सुखरौ के देवी मंदिर-दूूध डेयरी रोड पर स्थापित गुरुरामराय कॉलोनी के करीब दो सौ लोगों को एक माह से पानी के साथ गंदगी, रेत और मिट्टी की आपूर्ति की जा रही है। लोग पीने के पानी के लिए अन्य मोहल्लों से पानी ढो रहे हैं। अन्य कार्यों के लिए नल पर कपड़ा बांधकर पानी छानकर उपयोग कर रहे हैं। विभाग विगत एक माह से न तो लोगों की समस्या का समाधान कर रहा है और न ही पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। कॉलोनी वासी विष्णु प्रसार गौड़, शोभा कुकरेती, प्रकाश चौहान, योगेंद्र डबराल, आरपी खंतवाल, डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, आशोक डबराल, शकुंतला खंतवाल ने जलसंस्थान पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि गंदे पानी से बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता का घेराव करेंगे।