फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   200 children are reaching Base Hospital every day for treatment

Kotdwar News: बेस अस्पताल में इलाज के लिए रोज पहुंच रहे 200 बच्चे

Wed, 19 Mar 2025 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
200 children are reaching Base Hospital every day for treatment

विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में दिन के समय तेज धूप तो खिल रही है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी का असर भी दिख रहा है। धूप के साथ ही सुबह व शाम के समय ठंडी हवा चलने से मौसम परेशान कर रहा है। मौसम से तालमेल नहीं बना पाने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। इस मौसम का बच्चों पर ज्यादा असर दिख रहा है। बेस अस्पताल में रोजाना करीब 200 बच्चों को उपचार के लिए लाया जा रहा है।

बेस असपताल में बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार एवं डॉ. कुसुमा रावत की ओपीडी में बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे परिजनों की काफी भीड़ थी। इनमें ज्यादातर बच्चे मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण शीत के प्रभाव, खांसी, बुखार आदि से ग्रसित थे, जबकि कुछ बच्चों में डायरिया की भी शिकायत मिली। वहीं कुछ वयस्क लोग भी मौसम से तालमेल न बना पाने के कारण बीमार होकर उपचार कराने पहुंचे थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना 150 से ज्यादा बच्चे उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ बच्चों में डायरिया की शिकायतें मिल रही हैं। इस मौसम में नवजात और कम उम्र के बच्चों की ज्यादा देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन


समय एक, जगह एक, पहनावा अलग



उठापटक के बीच मौसम से तालमेल बनाने के लिए लोग अपने स्तर से सावधानी भी बरत रहे हैं। एक समय में एक ही जगह पर लोग अलग-अलग ड्रेस लुक यानि टीशर्ट, कमीज और स्वेटर पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस पहनावे को देखकर कौतूहल की स्थिति बनी है। लेकिन चिकित्सक इसे बेहतर मानते हैं। चिकित्सक मानते हैं कि शरीर की आवश्यकता के अनुसार ही कपड़े पहने जाएं, तो बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed