{"_id":"5cd1b714bdec22078775ae57","slug":"191557247764-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट स्कूल के 130 छात्रों ने आईएससी 12वीं में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट स्कूल के 130 छात्रों ने आईएससी 12वीं में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। सीआईएससीई 12वीं की परीक्षा में सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.48 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 132 में से 130 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। विद्यालय में निलोहित दुमका ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि 93.5 प्रतिशत के साथ आकांक्षा नेगी और प्रशांत रॉय ने संयुक्त रूप से दूसरा और 92.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सौरभ रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अव्वल अंक प्राप्त करने वाले बच्चों ने विद्यालय में पहुंचकर शिक्षकों का अशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मंगलवार करीब तीन बजे सीआईएससीई का परीक्षा परिणाम नेट पर आया। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए विद्यालय प्रबंधन के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। परिणाम जानने के लिए बच्चे उत्साहित थे। अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। विद्यालय के प्रबंधक फादर टीजे जोश और प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने होनहार छात्रों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने बताया कि विद्यालय में टॉप टेन की सूची में निलोहित दुमका ने 95.5 प्रतिशत, प्रशांत रॉय ने 93.5, आकांक्षा नेेगी ने 93.5, सौरभ रावत ने 92.25, अक्षत राणा ने 91.75, शीतल गुसाईं ने 90.25, प्रियांशी अग्रवाल ने 89.50, अक्षत रावत ने 89.25, ईशा रावत ने 89.25, श्रेया नौडियाल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज किया है। उन्होंने विद्यालयों के सभी पास होने वाले छात्र-छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं दी।