{"_id":"5c279f17bdec225709210a18","slug":"191546100503-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपज रक्षकों की समस्या का समाधान नहीं होने पर भड़के निगम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज रक्षकों की समस्या का समाधान नहीं होने पर भड़के निगम कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कोटद्वार की बैठक में पदाधिकारियों ने वन उपज रक्षकों की समस्या का समाधान नहीं होने पर शासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई। इस अवसर पर वन उपज रक्षकों को 2800 रुपए ग्रेड पे का दो वर्ष का एरियर जल्द दिलाने की मांग की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभागीय पदाधिकारियों ने संगठन के प्रभागीय शाखाओं के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने का कार्यभार क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि स्केलर संवर्ग में यदि स्केलर से वसूली होती है तो संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में कर्मचारियों ने वन उपज रक्षक को 2800 रुपए ग्रेड पे का दो वर्ष का एरियर दिलाने की मांग उठाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर जल्द समस्या निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में संगठन मंत्री रमेश चंद्र घिल्डियाल, धीरज सिंह नेगी, दलीप सिंह रावत, प्रेम चंद्र घिल्डियाल, पूरण सिंह राठौर, अनिल कुमार त्यागी, रामेश्वर ध्यानी, आशोक कुमार, राजवीर सिंह, गणेश चंद्र जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.