{"_id":"5b350fe04f1c1b2b428b738d","slug":"191530204128-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बदलेगी राजकीय बेस अस्पताल की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बदलेगी राजकीय बेस अस्पताल की तस्वीर
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय की तस्वीर जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। अस्पताल में जल्द ही स्किल लैब खुल जाएगी। इसके लिए बजट उपलब्ध है। लक्ष्य प्रोग्राम के तहत कोटद्वार अस्पताल को फर्स्ट रेफरल यूनिट की सौगात भी मिलेगी। छह माह के भीतर कोटद्वार अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस होगा।
चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के चलते अभी तक चिकित्सालय रेफरल सेंटर बना हुआ है। दुर्घटना और अन्य बीमारियों में मरीजों को समुचित उपचार न मिलने के कारण चिकित्सक मरीजों को हायर सेंटरों में रेफर कर देते थे। गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर ले जाते समय मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं। लक्ष्य प्रोग्राम के तहत सूबे में सरकार द्वारा खोले जा रहे 16 फर्स्ट रेफरल सेंटरों में कोटद्वार को भी शामिल किया गया है। इसके लिए जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे कोटद्वार अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही आधुनिक उपकरण मिल सकेंगे। कोटद्वार अस्पताल में स्किल लैब भी खुलने जा रही है। लैब में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्टाफ नर्सों और एएनएम को रिफ्रेशर कोर्स कराए जाने की योजना है। स्किल लैब खोलने के चिकित्सालय के निचले तल को शिफ्ट कर खाली करने का प्रस्ताव किया गया है। स्किल लैब में इलेक्ट्रॉनिक क्लास रूम, कंप्यूटराइज लैब, क्रैश कार्ट, मेडिकेेशन कार्ट, एसकेजी मशीन और अन्य क्लीनिकल एक्यूपमेंट के साथ ही सिमुलेशन रूम, गाइनिक विंग व लेबर रूम आदि अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
पौड़ी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी ने बताया कि फर्स्ट रेफरल यूनिट के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है, जबकि स्किल लैब के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। नया भवन तैयार होने के बाद शिफ्टिंग होते ही लैब शुरू कर दी जाएगी। छह माह में चिकित्सालय सभी सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
-फोटो