फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मायके गई महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने, नगदी चोरी-compat

मायके गई महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने, नगदी चोरी-compat

Thu, 28 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मायके गई महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने, नगदी चोरी-compat
कोटद्वार। बीईएल रोड स्थित हरसिंहपुर के एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हरसिंहपुर निवासी विजयश्री पत्नी कौशल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह चार जून को अपने मायके दिल्ली गई थीं। 20 जून को पड़ोसी ने फोन से महिला के पति को घर के ताले टूटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला 21 जून को कोटद्वार आ गई। महिला ने बताया कि घर की तलाशी लेने पर घर से चार सोने के कड़े, दो सोने की अंगूठी, एक चैन, 40 हजार रुपये की नकदी, एक एलईडी और बच्चों की पायल के साथ तीन मोबाइल चोरी हुई है। महिला ने 27 जून को कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed