{"_id":"59ca890b4f1c1bab538b483f","slug":"191506445579-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड: बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दून रवाना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड: बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दून रवाना...
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का 13 दिन बाद भी खुलासा न होने से नाराज कोटद्वार बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को देहरादून रवाना हो रहा है। वकील राज्यपाल, सीएम, नेता प्रतिपक्ष, गृह सचिव और डीजीपी से मुलाकात कर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए दबाव बनाएंगे। कहा कि इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया तो इस मामले पर आंदोलन के लिए राज्यभर के बार एसोसिएशन का सहयोग और समर्थन मांगा जाएगा।
सिमलचौड़ परिसर में हुई बैठक में सुशील हत्याकांड का खुलासा न होने तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का ऐलान किया गया। कहा गया कि कोटद्वार पुलिस की जांच से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं है। बुधवार को इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून रवाना होगा। बार एसोसिएशन बुधवार से कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन प्रारंभ करेगी। आरोप लगाया कि पौड़ी जिला पुलिस वकील हत्याकांड में अंधेरे में तीर मार रही है। हत्याकांड के पहले दिन से ही जल्द खुलासा करने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन अब तक हत्यारे पुलिस के रडार में ही नहीं आ सके हैं।
बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत और संचालन चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने की। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, सचिव आशुतोष देवरानी, सहसचिव इंद्रेश भाटिया, शोभा बहुगुणा भंडारी, अनिल खंतवाल, जगमोहन सिंह नेगी, धनीष पोखरियाल, कुलदीप अग्रवाल, धर्मदीप अग्रवाल, ध्यान सिंह नेगी, जितेंद्र रावत, अरविंद वर्मा, प्रवेश रावत, प्रमोद राणा, मुकेश कबटियाल, ललित पटवाल, सुनील नेगी, जीनत परवीन, नाजिया, योजना शर्मा, सुनीता थापा, बृजमोहन चौहान, किशन सिंह पंवार, नरेंद्र गुसाईं, राजेश जोशी, सुनील खत्री, बृजेंद्र राणा समेत करीब 60 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे।