{"_id":"59907bb14f1c1ba67d8b4838","slug":"191502641073-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेडिकल कालेज में मृतकों की शांति के निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेडिकल कालेज में मृतकों की शांति के निकाला कैंडल मार्च
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर स्थित मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के बाद मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने झंडाचौक पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
रविवार देर शाम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में कैंडल लेकर मालवीय उद्यान होते हुए झंडाचौक तक कैंडल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक पर जलती हुई कैंडल लगाई और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने यूपी सरकार और मेडिकल कालेज प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि लापरवाही के कारण आक्सीजन की कमी के चलते 70 बच्चों और लोगों की मौत हो गई थी। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जसबीर राणा, विजय नारायण सिंह, रवींद्र जजेड़ी, राकेश मित्तल, गुड्डू सिंह चौहान, मातवर सिंह, उदय सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, विजय माहेश्वरी, राजेंद्र असवाल, नईम अहमद आदि मौजूद थे।