{"_id":"598f2ef44f1c1bfe538b4618","slug":"191502555892-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण: हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण: हरक
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने आपदा की आड़ में राजनीति करने वालों को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि कोटद्वार में आई भीषण आपदा ने पीड़ितों को गहरे जख्म दिए हैं। उनकी मदद करने के बजाय आपदा की आड़ में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। ऐसे समय में सभी सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग करना चाहिए। कहा कि राजनीति केवल चुनाव तक ही सीमित रहनी चाहिए। आपदा की इस घड़ी में केवल पीड़ितों की सेवा ही मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। राजनीति के लिए बहुत से अवसर बाकी हैं।
मंत्री डा. हरक सिंह रावत के हवाले से उनके प्रेस सचिव चंद्रमोहन जदली ने यहां जारी बयान में दावा किया कि प्रशासन और सभी विभागीय अधिकारी युद्ध स्तर पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं। बाढ़ पीड़ित मृतकों के परिवारों को मुआवजे के तौर पर चार-चार लाख रुपये के चेक दिए जा चुके हैं। सभी प्रभावितों की सूची बनाकर उन्हें फौरी राहत के लिए अहेतुक सहायता के चेक वितरित करने का कार्य प्रगति पर है। अब तक 1056 परिवारों को राहत के चेक बांटे जा चुके हैं। प्रभावित शरणार्थियों के भोजन के लिए गुरुद्वारा और जीआईसी कोटद्वार में राहत कैंप चलाया जा रहा है।