फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   18500 card holders will get the benefit of the scheme: Dr. Harak

18500 कार्ड धारकों को मिलेगा योजना का लाभ: डॉ. हरक

Mon, 11 Oct 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
18500 card holders will get the benefit of the scheme: Dr. Harak
कोटद्वार के झंडीचौड़ में अन्नोत्सव योजना का शुभारंभ करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-भाबर और निकवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्नोत्सव योजना शुरू हो गई। कोटद्वार, दुगड्डा, सतपुली में समारोह पूर्वक लोगों को योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार में भाबर क्षेत्र के पश्चिमी झंडीचौड़ में योजना का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। रावत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश में कोई भूखा ना सोए। इसी संकल्प के तहत योजना शुरू की गई है। योजना के तहत कोटद्वार विधानसभा के लगभग 18500 कार्ड धारकों के 90 हजार यूनिट धारकों को लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के तहत गेहूं और चावल सरकार की ओर से निशुल्क दिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता परशुराम, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नवल किशोर, मोहन रावत , प्रमोद रावत, सदस्य प्रकाश टम्टा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रपाल, पार्षद मनीष भट्ट, हरि सिंह, मनमोहन पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सतपुली में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मनाई जा रहे अन्नोत्सव योजना में समारोह पूर्वक 20 लोगों को खाद्यान्न किट वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा और प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल ने पात्रों को राशन किट वितरित किए। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक बांघाट रविंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा, सभासद देवेंद्र राणा, थामेश्वर कुकरेती, बृजमोहन रावत, महेंद्र ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र द्विवेदी ने राशनकार्ड धारक को 10 किलो राशन वितरित कर अन्नोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाद्यान्न निरीक्षक केसी बौंठियाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गौड़, इंद्रमोहन डोबरियाल, अनूप गुप्ता, सुनील सिंह, प्रधान अरविंद सिंह, आशीष बंसल आदि मौजूद थे। लैंसडौन में योजना का राशन विक्रेता माया देवी के यहां वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, उपजिलाधिकारी स्मृता परमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाल, आपूर्ति निरीक्षक कैलाश नेगी, कानूनगो रमेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed