{"_id":"5bb104ac867a557fea11a198","slug":"181538327724-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक सेना के पराक्रम का प्रतीक : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक सेना के पराक्रम का प्रतीक : विधायक
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत डाडामंडी में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को डाडामंडी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधानसभा की विधायक रितु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और शौर्य की नई मिसाल कायम की है। अपने पराक्रम और अदम्य साहस से भारतीय वीर सैनिकों ने न केवल सीमा पार घुसकर आतंकियों को ठिकाने लगाया, बल्कि उनके हौसलों को भी पस्त किया। इस मौके पर विधायक ने 25 पूर्व सैनिकों और 14 वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक सूबेदार मेजर (सेनि) शशिदेव डोबरियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू उनियाल, गौरव सुयाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरबल रिगोड़ी आदि मौजूद रहे।