{"_id":"5b2e7f074f1c1b53268b78ff","slug":"181529773831-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ उतरी कांग्रेस
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार-भाबर में बढ़ता नशा और मादक पदार्थों पर रोक न लगने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार रतूड़ी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने नशे पर अंकुश लगाने के लिए एंटी ड्रग सेल के गठन की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने कोटद्वार में फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार में अधिकतर युवा नशे की गिरफ्त में हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन मादक पदार्थों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, अंजू पुंडीर, प्रीति देवी, चंद्रमोहन सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, मनवर सिंह रावत, परमानंद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।