{"_id":"59c3f5324f1c1b29688b5c13","slug":"181506014514-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सता में आते ही स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: सुरेंद्र नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सता में आते ही स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: सुरेंद्र नेगी
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेेते हुए भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान मरीजों के अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताए जाने पर मंत्री ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार आ रही गिरावट पर गहरी चिंता व्यक्त की।
प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सत्ता में आने के बाद कोटद्वार विधानसभा से चुने हुए भाजपा के जनप्रतिनिधि ने छह माह में खराब स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने का दावा किया गया था, लेकिन छह महीने स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल जरूर हो गई हैं। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों एवं स्टाफ के स्थान पर अन्य का तबादला किए बगैर स्थानांतरण करना औचित्यहीन है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, सर्जिकल कैैंपों के आयोजन, खुशियों की सवारी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को जारी रखने की मांग करते हुए कहा कि वे तमाम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, रंजना रावत, अंकुर भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत,डा. नंद किशोर जखमोला, विजय नारायण सिंह आदि मौजूद थे।