{"_id":"59c29fe24f1c1b2b688b5aa1","slug":"181505927138-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का रखिए ध्यान, तभी होगा देश महान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का रखिए ध्यान, तभी होगा देश महान..
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेटों ने भारत स्वच्छ अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संदेश दिया।
बुधवार को महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी ले. डा. प्रीति कुमारी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने रवाना किया। कैडेटों ने महाविद्यालय से शहर के मुख्य मार्गों पर ‘स्वच्छता का रखिए ध्यान, तभी होगा देश महान’, ‘स्वच्छता अपनाओ समाज में खुशियां लाओ’, ‘सबको जगाना है, पॉलिथीन को दूर भगाना है’ जैसे नारों के साथ क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महाविद्यालय में पहुंची। इसके बाद कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में उगी गाजर घास और पॉलिथीन कचरे का उन्मूलन किया। इस दौरान एनसीसी की 31वीं बटालियन के हवलदार विजेंद्र सिंह, हवलदार दुर्गा बहादुर, अंडर आफिसर रोहित सेमवाल, अंडर आफिसर तनु आदि मौजूद थे। उधर, राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में एनसीसी अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया।