फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वाल ऑफ काइंडनेस ने की सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

वाल ऑफ काइंडनेस ने की सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
वाल ऑफ काइंडनेस ने की सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

विज्ञापन
कोटद्वार। वाल ऑफ काइंडनेस संस्था ने कोटद्वार शहर के संवेदनशील क्षेत्र कौड़िया चेक पोस्ट और कौड़िया तिराहे में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने और विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

उपजिलाधिकारी को भेजे पत्र में संस्था अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में अनेक विद्यालय हैं, लेकिन उनमें कई विद्यालयों में सुरक्षा इंतजाम न के बराबर हैं। हाल ही में गुड़गांव के रिहान इंटरनेशनल स्कूल जैसी घटना को रोकने के लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाना आवश्यक है। बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था, आने जाने वालों की रजिस्टर में इंट्री, आगंतुकों की आईडी, सामान की चेकिंग, स्कूल स्टाफ और बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, बस चालक, परिचालक और विद्यालय स्टाफ का पुलिस सत्यापन और स्कूल की दीवारों को ऊंचा करने आदि के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed