फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   18 migrants from Bathinda leave driver in Dugadda

भटिंडा से आए 18 प्रवासियों को दुगड्डा में छोड़ गया ड्राइवर

Mon, 18 May 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
18 migrants from Bathinda leave driver in Dugadda
दुगड्डा। भटिंडा (पंजाब) से पहुंचे पौखाल के 18 प्रवासियों को जीएमओयू का ड्राइवर दुगड्डा में उतारकर चलता बना। बीच रास्ते में छोड़े जाने से प्रवासी खासे परेशान रहे। बाद में पुलिस ने जीएमओयू की दूसरी बस में बैठाकर कुछ प्रवासियों को पौखाल के लिए रवाना किए। कुछ खुद टैक्सी बुक कर घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पौखाल क्षेत्र के मुंडगांव निवासी चंद्रभान, स्यालकंडी निवासी सुमन सिंह, महेश चंद्र, महाबगढ़ निवासी सौरभ ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वे भटिंडा में फंस गए थे। उन्होंने गांव आने के लिए प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर आवेदन किया था। उन्हें बीती 16 मई को भटिंडा से देहरादून लाया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद शासन की ओर से उन्हें इसके अगले दिन बसों से पौड़ी लाया गया। जहां फिर से स्वास्थ्य जांच के बाद दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र के 18 लोगों को सोमवार को जीएमओयू की बस से रवाना किया गया, लेकिन बस ड्राइवर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय दुगड्डा में छोड़ गया।
विज्ञापन

मिन्नतों के बावजूद ड्राइवर ने उनकी नहीं सुनी। दोपहर तीन बजे सभी प्रवासी घर जाने के लिए दुगड्डा में भटकते रहे। जिनके पास पैसे थे, वे टैक्सियां बुक कर अपने घर को चल दिए, लेकिन जिनके पास पैसे नहीं थे, वे देर तक परेशान रहे। बाद में दुगड्डा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने दूसरी बस की व्यवस्था कर इन लोगों को घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed