फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेना भर्ती में पहुंच सकते हैं 50 हजार युवा, तैयारियां शुरू

सेना भर्ती में पहुंच सकते हैं 50 हजार युवा, तैयारियां शुरू

Tue, 14 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में पहुंच सकते हैं 50 हजार युवा, तैयारियां शुरू
कोटद्वार। कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में तीन से 17 जून तक आयोजित सेना भर्ती के लिए प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती को लेकर एसडीएम मनीष कुमार सिंह और सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने अधिकारियों की बैठक ली। सेना अधिकारियों ने 50 हजार युवाओं के भर्ती में शामिल होने की संभावना जताते हुए एसडीएम के साथ भर्ती क्षेत्र का मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से 15 दिन तक कौड़िया कैंप में होने वाली भर्ती में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अभी तक सेना भर्ती के लिए करीब 40 हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। 17 मई तक पंजीकरण खुले रहेंगे। ऐसे में करीब 50 हजार युवाओं के भीर्ती में प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गबर सिंह कैंप के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था आर्मी की होती है, लेकिन कैंप के बाहर की व्यवस्था पुलिस को देखनी होगी। भर्ती होने के लिए 80 प्रतिशत युवा फेल होकर कैंप से बाहर निकाल दिए जाते हैं। ऐसे में वे गुस्से में आरोप लगाते हुए हंगामा करते हैं। उन्हें कैंप से बाहर निकलते ही एक स्थान पर एकत्र नहीं होने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने जलसंस्थान को भर्ती के दौरान सेना द्वारा बताए गए स्थानों पर चार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने, पुलिस को कानून व्यवस्था बनाने के लिए काशीरामपुर तल्ला से कौड़िया तक अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करने, नगर निगम को काशीरामपुर तल्ला में 40 अस्थायी शौचालयों का निर्माण और भर्ती ग्राउंड में दौड़ने का ट्रैक तैयार करने, स्वास्थ्य विभाग को एक डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुुलेंस तैनात करने, खाद्य सुरक्षा विभाग को खाने के होटलों की जांच करने और रेट को लेकर कार्रवाई करने और परिवहन विभाग को ओवर लोडिंग और मनमाना किराया वसूने पर अंकुश लगाने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम और सेना अधिकारी ने गबर सिंह कैंप और काशीरामपुर तल्ला में भर्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली की व्यवस्था से लेकर बेरिकेडिंग और खाने के स्टालों से लेकर मैदान समतलीकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed