{"_id":"5cbc9d21bdec22144119a128","slug":"171555864865-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबरी गांव में अवैध खनन की जांच शुरू, राजस्व टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाबरी गांव में अवैध खनन की जांच शुरू, राजस्व टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। तहसील लैंसडौन के पट्टी मल्ला बदलपुर के ग्राम पंचायत डाबरी में सड़क निर्माण के दौरान अवैध खनन के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। मौके पर करीब 2400 घनमीटर अवैध खनन होने की पुष्टि हुई है।
रिखणीखाल के तहसीलदार सोहन सिंह असवाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से जयहरीखाल ब्लाक के फुलणसैंण-सीला-बरस्वार-चुंडई मोटर मार्ग निर्माण के दौरान कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार द्वारा अवैध खनन की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने डाबरी गांव को खतरा बताते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र व वन पंचायत भूमि मेें अवैध तरीके से खनन पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की थी। एसडीएम लैंसडौन अपर्णा ढौंडियाल के आदेश पर रविवार को राजस्व विभाग ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान सरकारी भूमि पर करीब 2400 घनमीटर अवैध खनन पाया गया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। इस मौके पर शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान डाबरी गीता नेगी, ग्रामीण विजय सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, सुचि नेगी, सरस्वती देवी, दीपक सिंह व हरीश सिंह नेगी आदि मौजूद थे।