{"_id":"5c814b5abdec2214705794ec","slug":"171551977306-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें आगामी रविवार को पल्स पोलियो दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।
बृहस्पतिवार को अस्पताल के सीएमएस डा. आरएस चौहान की अध्यक्षा में आयोजित बैठक में पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इसमें शनिवार को आमपड़ाव से शहर में स्कूली बच्चों की पोलियो जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया। पोलियो अभियान के प्रभारी डा. हरेंद्र कुमार ने बताया कि कोटद्वार में तीन ट्रांजिट कैंप रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सिद्धबली में बनाए गए हैं। इनके माध्यम से यात्रियों और श्रद्धालुओं के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में 16 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दस टीमें पोलियो दिवस के दिन छूटे गए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने नवजात से पांच साल के बच्चों को पोलियो पिलाने के लिए पोलियो बूथ तक पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, लक्ष्मी देवी, मुन्नी रावत, मो. असलम, नफीस अहमद, गोपाल व चंद्रमोहन लखेड़ा आदि मौजूद थे।